(Hindi) Light on life’s difficulties

(Hindi) Light on life’s difficulties

Introduction

क्या आप लोगों को jealousy से देखते हैं जब वे अपने दिन की शुरुआत सुबह की दौड़ से करते हैं? जब आप देखते हैं कि आपके दोस्त अपने सपनों को हासिल कर रहें हैं तो क्या आपको थोड़ा बुरा लगता हैं? क्या आप खुद को देखकर सोचते है कि आप कभी भी बेहतर यानी improve कर सकते हैं?

हम सभी अलग-अलग रास्तों पर चलते हैं। आप जिसे success मानते है जरूरी नहीं कि बाकी सभी ऐसा ही सोचते हों। दूसरों से खुद को compare करना बंद करें। आपको अपनी शर्तों और अपनी speed से आगे बढ़ना चाहिए।
इस समरी में आप एक अच्छी life जीने के अलग-अलग elements के बारे में जानेंगे। आप सीखेंगे कि खुद के लिए दयालु कैसे बनें क्योंकि आप ये deserve करते हैं। आप सीखेंगे कि ideal person बनने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
क्या आप सीखने के लिए तैयार हैं कि बेहतर कैसे बनें?

TO READ OR LISTEN COMPLETE BOOK CLICK HERE

The Light That Leads to Perfect Peace

एक अँधेरे, अंजान कमरे में जाना खतरनाक है क्योंकि आप नहीं जानते कि अंदर क्या है। आप नहीं जानते कि आप किसी चीज़ से टकराएंगे या नहीं। ये डाउट आपको परेशान कर देती है, डरा देती है। बहुत से लोगों के लिए जिंदगी एक अंधेरे कमरे की तरह होती है।

मान लीजिए कि आपको ऐसी situation में डाल दिया गया है जहां एक ख़ास तरह के value की जरुरत है जैसे ईमानदारी। आप दुखी, परेशान या गुस्सा होते हैं क्योंकि आप उस situation के लिए तैयार नहीं होते हैं। आपको कुछ समझ नहीं आता कि क्या करें  और यह आपको दुखी करता है क्योंकि आप नहीं जानते कि इससे कैसे निपटा जाए।

जबकि, नॉलेज की लाइट, गुस्से और परेशानी को खत्म करती है। इससे आप सब कुछ देख और समझ सकते हैं। लेकिन आप इस light को कैसे पा सकते हैं?
आपका जीवन वही बनता है जो आप इसे बनाते हैं। आपकी state of mind ही तय करती है कि आप खुश हैं या आप मजबूत हैं कि नहीं। मान लीजिए आप दुखी हैं तो उसके लिए अपने आस-पास के हालत या परिस्थिति को blame न करे। आपका negative  नज़रिया  ही आपको खुशी महसूस करने से रोकता है। आपको खुश रहना चुनना होगा।

आप वही बन जाते है जो आप सोचते और करते हैं। इसलिए, आप जो कुछ भी करते हैं और जो कुछ आपके साथ होता है वह सब आपकी ही वजह से होता है। आप जो सोच रहे है वह कोई दूसरा नहीं सोच सकता। आप जो करना चाहते है वो भी कोई और नहीं कर सकता। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो आपको अच्छा सोचना होगा।

नॉलेज या समझदारी की लाइट एक नेक और दिव्य life यानी divine life जीने से ही मिल सकती है। हर दिन आपको बुराई पर अच्छाई, दुख पर खुशी, failure पर success चुननी चाहिए। जो चीज़ें आपको ललचाती हैं उनसे दूर रहें क्योंकि इससे आपको  सिर्फ़ दुख ही मिल सकता है।
Divine life का चुनाव करें, क्योंकि यह शांति और सुकून लाती है। इससे आपका दिल दया और खुशी से भर जाएगा। इस तरह की लाइफ चुनने से, आपको पूरी तरह से शांति मिलेगी।

TO READ OR LISTEN COMPLETE BOOK CLICK HERE

Light on facts and hypothesis

इंसान को अपने ideas और सोच express करने की आजादी है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है लेकिन हमेशा सावधान रहना चाहिए। Freedom of speech बहुत झगड़े और confusion पैदा कर सकती है क्योंकि  एक साइड का दावा होता है कि वे सच कह रहे हैं तो  दूसरा साइड  भी कुछ ऐसा ही दावा करता है। अगर आप सच की तलाश में हैं, तो आपको किसकी बात सुननी चाहिए?

अगर आप सच की खोज में हैं, तो आपको हमेशा सावधान रहना चाहिए कि आप क्या या किसकी बात सुनते हैं। तकरार या बहस  सिर्फ अनुमान या अटकलें होती हैं। यह facts पर based नहीं होती । अनुमान यानी hypothesis सिर्फ़ लोगों की राय है जिसे आसानी से गलत साबित किया जा सकता है। लोग दावा करते हैं कि वे सच बोलते हैं लेकिन इससे वे अपने अहंकार को बढ़ाते हैं और पैसे कमाते हैं। यह उन लोगों का फायदा उठाने का तरीका है जो सच और अफवाह में फर्क नहीं कर सकते।

सच कोई राय नहीं है बल्कि fact है। जीवन के ये facts आपको हर दिन घेरे रहते  हैं। अगर आप अपने घमंड और confusion को छोड़ देते हैं, तो आप इसे आसानी से देख और समझ सकते हैं। इसलिए, आपको जानकारी किस तरह मिली, इस पर पूरा ध्यान दें। आपका thought pattern क्या होता है जब आपको facts और ideas दिए जाते हैं।

हमेशा याद रखें कि आप अपने मन से अलग नहीं हो सकते। आप जो सोचते हैं आप वही हैं। आप हमेशा work in progress में रहते हैं। जैसे-जैसे आप facts और अनुमान  के बीच के अंतर के बारे में ज्यादा ध्यान देने लग जाते हैं तो आपका मन बदल जाता है। आप उन facts के बारे में ज्यादा सावधान हो जाते हैं जिन पर आप विश्वास करते हैं। आप किसी information को  सिर्फ़ इसलिए नहीं मानते  क्योंकि यह आपके idea को support करता है। Critical बनना आपको एक बेहतर इंसान बना सकता है। यह आपको aware कर सकता है कि जीने का एक सही तरीका होता है। जीने का यह सही तरीका आपको light of wisdom (नॉलेज की लाइट) देती है।

सच को ढूंढना कभी बंद न करें, चाहे वह कितना भी मुश्किल क्यों न लगे। अगर आपको मदद की जरुरत है, तो meditation (ध्यान) और प्रार्थना से अपना रास्ता ढूंढे। दुनिया के सबसे spiritual और होशियार  लोगों  ने भी इन practices को अपनाया है। ध्यान ने उन्हें सोचने का एक नया तरीका हासिल करने में मदद की।  example  के लिए, एक आदमी बुद्ध के पास गया क्योंकि वह जवाब ढूंढ रहा था।

उसने बुद्ध से पूछा, “ज्ञान पाने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?”। बुद्ध ने शांति से जवाब दिया कि उन्हें हर तरह की इच्छाओं की तलाश करना बंद करना होगा। इसलिए, उस आदमी से जैसा कहा गया था उसने ठीक वैसा ही करते हुए ध्यान किया। अपने सोचने के तरीके को बदलकर वह ज्ञान पाने में succesful रहा।

TO READ OR LISTEN COMPLETE BOOK CLICK HERE

Light on the Law of Cause and Effect in Human Life

जब आप “कानून” शब्द सुनते हैं, तो आपके दिमाग में क्या आता है? आप शायद ठंडे कोर्ट रूम और unfriendly चेहरों को imagine कर रहे होंगे. शायद आप पुलिस स्टेशन को अपने मन में देख रहे होंगे। “कानून” शब्द के साथ ये connection काफी दुख देने वाला है। कानून सख्त सजा देने के लिए नहीं है बल्कि रक्षा करने के लिए है।

चाहे किसी आदमी या देश की रक्षा करनी हो, तो उसके लिए कानून है। अगर आप उसे तोड़ते हैं सिर्फ़ तभी आपको सजा दी जाती है। यही बात divine law (यानी भगवान् के नियम) के साथ भी काम करती है। यह वह नियम है जो universe में हर चीज को control और protect करती है। यह शांति की मांग करती है और जो मारधाड़, दर्द और गलत चीज़ों को बढ़ावा देते है उन्हे सज़ा देती है।
कानून बड़ा सीधा है। यह हमेशा एक side को choose करता है। अगर आप कोई गलत काम करते हैं तो उसकी सजा आपको मिलती है। अगर आप सही काम करते हैं, तो आप इससे खुश हो सकते हैं। हमेशा ऐसा ही होना चाहिए।

कानून न्याय और दया का फाउंडेशन है। यह आपको अपने काम के नातेजे  के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। जब आप अपनी गलतियों से सीखते हैं तो आप एक इंसान के रूप में develop होते हैं। जैसे-जैसे आप suffer करते हैं, आप ज्यादा kind और patient बनना सीखते हैं। आप कानून नहीं बदल सकते, लेकिन आप खुद को बदल सकते हैं।

गलत तरीकों से खुशी पाने की कोशिश न करें। यह आपको असली खुशी नहीं दे सकती । बिना कानून की दुनिया के बारे में कभी सोचना भी मत । इससे कभी भी कुछ अच्छा नहीं निकल सकता । Universe divine law से चलता है। यह दया के काम को encourage और violence के काम को सज़ा करता है। इसलिए इंसान को divine law के हिसाब से ही काम करना चाहिए। अच्छाई को ढूंढना और हमेशा बुराई से बचना  nature का एक हिस्सा है।

TO READ OR LISTEN COMPLETE BOOK CLICK HERE

SHARE
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments