Why Should You Read This Summary?
‘The Glass Castle’ एक सक्सेसफुल journalist और ऑथर, जेनेट वॉल्स के जीवन की कहानी है। इसमें उन्होंने अपने बचपन की यादें, बिखरा हुआ परिवार और कैसे वो बेघर और बंजारों जैसी हालातों में रही हैं, यह शेयर किया है। उनके पेरेंट्स ने अपने बच्चों को नजरअंदाज क्यों किया? जेनेट और उनके भाई बहनों ने अपनी ज़िंदगी बदलने के लिए क्या किया? वो कैसे सक्सेसफुल एडल्ट बन पाए? यह समरी बिना शर्तों वाले प्यार, पक्के इरादे और पढ़ाई की अहमियत बताने वाली कहानी है।
यह समरी किसे पढ़नी चाहिए?
* उन लोगों को जिनका बचपन खराब बीता हो
* चाइल्ड एब्यूज़ के शिकार हुए लोगों को
* पेरेंट्स को
ऑथर के बारे में
जेनेट वॉल्स MSNBC.com में journalist के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने Esquire और USA Today जैसी जानी-मानी मैगज़ीन में अपने काम के ज़रिए योगदान दिया है। वो ‘The Oprah Winfrey Show’ और ‘The Today Show’ में भी आ चुकी हैं। ‘The Glass Castle’ के अलावा जेनेट ने दो और किताबें, ‘The Inside Story of the World of Gossip’ और ‘Half Broke Horses: A True-Life Novel’ लिखी हैं।